For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018: मेजबान रूस को 3-0 से हराकर ग्रुप ए के शीर्ष पर पहुंची उरग्वे की टीम

नई दिल्ली। अपने शुरुआती मैच जीतकर पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर चुकी रूस और उरूग्वे की टीमें फीफा विश्व कप 2018 के लीग चरण के अपने आखिरी मैच में आज जीत दर्ज करके ग्रुप ए से शीर्ष स्थान पर हासिल करने के लिए आमने-सामने थीं, इस मुकाबले में उरग्वे की टीम ने रूल को 3-0 से करारी शिकस्त देकर इस ग्रुप में सबसे शीर्ष पर अपना स्थान बना लिया है। गौरतलब हो कि विश्वकप से पहले के खराब अभियान के कारण रूस को बहुत ज्यादा सशक्त नहीं माना गया था, लेकिन मेजबान टीम ने अपने पहले मैच में ही सऊदी अरब पर 5-0 की जीत से धमाकेदार शुरुआत की और उसके बाद इजिप्ट को 3-1 से हराया। वहीं उरुग्वे ने इजिप्ट और सऊदी अरब दोनों के खिलाफ समान 1-0 के अंतर से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों के छह-छह अंक थे लेकिन गोल अंतर के मामले में रूस आगे था और इसलिए पहले स्थान पर कायम था।

ऐसे रहा मुकाबलाः इस मुकाबले में उरुग्वे ने अपनी शुरुआती लाइनअप में चार जबकि रूस ने तीन बदलाव किए थे। मैच के पहले हाफ में दसवें मिनट में ही रूस के युरी गाजिंस्की को यलो कार्ड दिखाया गया और उरुग्वे को फ्री किक भी प्रदान की गई। लुइस सुआरेज ने दसवें मिनट में उसे गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी थी। वहीं इसके बाद उरग्वे की टीम और सशक्तच नजर आई और उरुग्वे ने 23वें मिनट में रूस पर दूसरा गोल दाग दिया। यह गोल डिएगो लक्सल्ट ने 23वें मिनट में उरुग्वे के लिए दागा।वहीं इस गोल के बाद उरुग्वे के हौसले और बुलंद हो गए थे। बता दें कि पहली बार विश्व कप में खेल रहे डिएगो लक्सल्ट का ये उरुग्वे के लिए खेलते हुए पहला गोल था। पहले हाफ का जब मुकाबला खत्म हुआ तो उरग्वे की टीम ने 2-0 की बढ़त रूस पर बनाई हुई थी। वहीं दूसरे हाफ के बाद मैच का दूसरा गोल जो डिएगो लक्सल्ट के नाम पर बताया जा रहा था, बाद में उसे रूस के डेनिस चेरीशेव के ओन गोल (आत्मघाती गोल) के रूप में दर्ज किया गया। दूसरे हाफ के बाद रूस की टीम गोल के लिए काफी प्रयासरत दिखी वहीं इस मेजबान टीम के समर्थक भी खासा उत्साह के साथ इस टीम का साथ देते दिख रहे थे। इस रोमांचक मुकाबले में 90वें मिनट में उरुग्वे के एडिनसन कवानी गोल करने में सफल रहे। उरुग्वे इसके साथ 3-0 से आगे हो गया है। वहीं इसके साथ ही रूस के साथ जो अटकलें लगाई जा रही थी की रूस की टीम इस ग्रुप में सबसे ऊपर रहेगी उसपर भी विराम लग गया और उरग्वे की टीम अब ग्रुप में सबसे ऊपर होकर नाकआउट राउंड के लिए सेलेक्ट हो गई है।

Story first published: Monday, June 25, 2018, 21:47 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+