फीफा विश्व कप : 'इतिहास का सबसे काला दिन है इटली की हार'
इटली की टीम गुरुवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में स्लोवाकिया के हाथों हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। स्थानीय मीडिया ने टीम की इस हार पर दुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
प्रमुख समाचार पत्र 'ला गाजेटा डेलो स्पोर्ट' ने लिखा है, "यह हमारे देश के फुटबाल इतिहास का सबसे काला दिन है। इससे ज्यादा दुखदाई परिणाम हमने कभी नहीं देखा था।"
एक अन्य समाचार पत्र 'टुट्टो स्पोर्ट' ने टीम की हार पर दुख व्यक्त किया है। पत्र के मुताबिक खिलाड़ियों की ज्यादा उम्र इस हार का प्रमुख कारण बनी।
36 वर्ष में यह पहला मौका है जब इटली की टीम दूसरे दौर में नहीं पहुंच पाई है। इससे पहले 2002 में फ्रांस की टीम बतौर विश्व चैम्पियन खेलते हुए विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर हो गई थी।
इटली की टीम इस विश्व कप में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी। उसे स्लोवाकिया के खिलाफ हार मिली जबकि पराग्वे और न्यूजीलैंड ने उसे बराबरी पर रोका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications