Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ज़िंबाब्वे से दूसरी बार हारा भारत

ज़िंबाब्वे में चल रही त्रिकोणीय क्रिकेट शृंखला में एक बार फिर भारत को ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ हार का मुंह देखना पड़ा है.

ज़िंबाब्वे ने भारत को सात विकेट से हरा कर करारी मात दी है. इसी शृंखला के पहले मैच में भी भारत ज़िंबाब्वे से हार चुका है.

आज के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 194 रन बनाए जिसके जवाब में ज़िंबाब्वे ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर 38 ओवरों में ही पूरा कर लिया.

भारत की तरफ से सिर्फ़ रविंदर जडेजा ने ही अच्छा खेल दिखाया और 51 रन बनाए.

ज़िंबाब्वे के गेंदबाज़ों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ों की एक न चली और पूरी टीम मात्र 194 रनों पर आउट हो गई.

ज़िंबाब्वे के लैंब ने तीन विकेट लिए जबकि ब्लिगनॉट, प्राइस, उटसेया और क्रेमर ने एक एक विकेट लिया.

भारत के 194 रनों के जवाब में ज़िंबाब्वे ने अच्छी शुरुआत की और सलामी बल्लेबाजो़ ने पहले विकेट की साझेदारी में 128 रन बनाए.

मसाकादज़ा ने 66 और टेलर ने 74 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने ज़िंबाब्वे को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया जिसके बाद टीम आसानी से जीत गई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+