एशिया कप : श्रीलंका के 2 विकेट गिरे (लीड-2)
पहला विकेट उपुर थरंगा का गिरा। थरंगा 11 रन बनाने के बाद शोएब अख्तर की गेंद पर सलमान बट्ट के हाथों लपके गए। थरंगा का विकेट 31 रन के कुल योग पर गिरा।
कुल योग में अभी पांच रन और जुड़े थे कि तिलकरत्ने दिलशान को मोहम्मद आसिफ ने उमर अकमल के हाथों कैच करा दिया। दिलशान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए।
श्रीलंका टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। कप्तान कुमार संगकारा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि माहेला जयवर्धने ने 14 रन बनाए हैं। संगकारा ने 30 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं।
जिंबाब्वे में हाल में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ऊंचे मनोबल के साथ मैदान में उतरी है। इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी फरवेज महरूफ और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है।
दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम पहली बार किसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खेलेगी। पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज अख्तर की वापसी हुई है। अख्तर लगभग एक वर्ष के बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।
15 से 24 जून तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश और भारत की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बांग्लादेश की कमान सकीबुल हसन के हाथों में है। टूर्नामेंट के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications