ट्वेंटी-20 श्रृंखला : भारत का पहला विकेट गिरा (लीड-4)
भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा का विकेट गंवाया है। ओझा 10 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। भारतीय टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 18 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विराट कोहली ने खाता नहीं खोला है।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए। तातेंदा ताइबू 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। ताइबू ने चार्ल्स कोवेंट्रे और ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे और चौथे विकेट के लिए 43-43 रनों की साझेदारी निभाई।
ताइबू ने अपनी 40 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके लगाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाद टेलर ने 27, कोवेंट्रे ने 28 और कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा ने 18 रनों का योगदान दिया। कोवेंट्रे ने 13 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। टेलर ने 33 गेंदों पर तीन चौके जड़े।
भारतीय टीम ने इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। उसने शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच के बाद भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना हो जाएंगे। एशिया कप 15-24 जून तक खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications