त्रिकोणीय श्रृंखला : शतक से चूके स्टायरिश, न्यूजीलैंड के 219 रन (लीड-6)

By Staff

महज 28 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद स्टाइरिश ने टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 190 रन जोड़कर अपनी टीम को न सिर्फ मुश्किल से उबारा बल्कि मजबूती भी प्रदान की। स्टायरिश ने 95 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए।

न्यूजीलैंड टीम ने चार विकेट गवांकर 39 ओवरों में 219 रन बना लिए हैं। पहली बार किसी श्रृंखला में कप्तानी कर रहे टेलर ने 105 गेंदों पर आठ चौकोंऔर एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए हैं जबकि जैकब ओरम एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

न्यूजीलैंड टीम का तीसरा विकेट केन विलियमसन के रूप में गिरा था। अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे केन को प्रवीण कुमार ने आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। यह विकेट 28 रन के कुल योग पर गिरा था।

इससे ठीक पहले, आशीष नेहरा ने 27 रन के कुल योग पर पीटर इंग्राम को आउट किया था। इंग्राम ने 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। उनका कैच धौनी ने लपका।

भारत को पहली सफलता दिलाने का श्रेय भी प्रवीण कुमार को मिला। प्रवीण ने 15 रन के कुल योग पर मार्टिन गुपटिल को चलता किया। गुपटिल ने 11 रन बनाए। उन्होंने छह गेंदों पर दो चौके जड़े।

भारतीय टीम जहां इस मैच में अपने कुछ खास सितारों के बगैर उतरी है वहीं न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड की कप्तानी धुरंधर बल्लेबाज टेलर के हाथ में है। नियमित कप्तान डेनियल विटोरी और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। दोनों पिता बनने वाले हैं।

इस श्रृंखला के लिए भारत ने सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर को आराम दिया है। चोट के कारण ईशांत शर्मा इस मैच से बाहर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, August 10, 2010, 5:38 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+