Asia Cup: महेंद्र सिंह धोनी के जीरो पर आउट होने पर नन्हे फैन ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा Video
नई दिल्ली। एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला हॉन्गकॉन्ग के साथ खेला गया।भारत को इस मुकाबले में 26 रन से जीत मिली। इस मैच का अानंद उठाकने आए भारतीय समर्थकों को अपेक्षित रोमांच नहीं मिला।इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के जल्दी आउट होने के कारण उनका नन्हा फैन काफी निराश दिखा और उसने कुछ ऐसा किया कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी के दौरान कुल 286 रन का लक्ष्य हॉन्गकॉन्ग के सामने रखा। उम्मीद की जा रही थी भारत हॉन्गकॉन्ग के सामने बड़ा स्कोर रखेगा और मैदान पर लंबे-लंबे शॉट्स देखने को मिलेंगे। लेकिन भारत के विकेट जल्दी गिरे और शिखर धवन और अंबाती रायडू को छोड़कर भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी बिना खाता खोले लौट गए। उनके आउट होने पर एक नन्हा फैन कछ इस कदर निराश हुआ कि कुर्सियों पर हाथ मारने लगा।सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
— Gentlemen's Game (@DRVcricket) September 18, 2018
धोनी के आउट होने पर इस तरह प्रतिक्रिया जाहिए करने को लेकर जब इस बच्चे से पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि वह धोनी का फैन होने के साथ खुद भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। बच्चे ने बताया कि वह मैदान पर पहली बार मैच देखने आया था और अपने पसंदीदा खिलाड़ी के आउट पर उसे काफी बुरा लगा और वह अपनी निराशा छुपा नहीं सका। गौरतलब है कि एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत को हॉन्गकॉन्ग जैसी कमजोर टीम को हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। भारत ने महज 26 रन के अंतर से हॉन्गकॉन्ग को हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
