रफ्तार के लिए मशहूर बोल्ट ने फुटबॉल मैदान पर उतरने से पहले रखी अटपटी मांग
नई दिल्ली। सुपरस्टार धावक उसेन बोल्ट पूरे विश्व में अपनी रफ्तार के लिए खासे मशहूर हैं। वह रेस ट्रैक से अब फुटबॉल के मैदान पर दिखने वाले हैं। पेशेवर फुटबालर बनने की उनकी दावेदारी के दौरान आस्ट्रेलिया पहुंचने पर कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जाएगा।
आस्ट्रेलिया का सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स आठ बार के इस ओलंपिक चैंपियन की मदद करने के लिए सहमत हो गया है जिससे कि उनका पेशेवर फुटबालर बनने का सपना पूरा हो सके। खेलने का अनुबंध हासिल करने की कवायद के तहत बोल्ट को इस क्लब के साथ अनिश्चिकाल के लिए ट्रेनिंग करने की स्वीकृति होगी।
बोल्ट के अपने खर्चे पर इस सप्ताहांत सिडनी के उत्तर में 75 किमी दूर गोसफोर्ड आने का कार्यक्रम है और उन्होंने सिर्फ एक मांग रखी है कि उनकी कार काले रंग की हो।
मरीनर्स के मुख्य कार्यकारी शान माइलकैंप ने सिडनी डेली टेलीग्राफ से कहा, ''उसकी पसंद का रंग। यह काला होना चाहिए।''यह पूछने पर कि क्या कोई और मांग की गई है। उन्होंने कहा, ''नहीं, सिर्फ यही एक मांग है।''
माइलकैंप ने कहा, ''निजी बाडीगार्ड, निजी मालिशिया जैसी भी कोई मांग नहीं की गई है। फ्रांस से बोतलबंद पानी की मांग भी नहीं की गई है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
