गोल करने के बाद रोनाल्डो को जश्न मनाना पड़ा महंगा, भरना पड़ेगा इतना जुर्माना
नई दिल्ली। दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गाज गिर चुकी है। 34 वर्षीय रोनाल्डो ने हाल ही मेंच एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ इटली के फुटबाल क्लब युवेंटस की तरफ से हैट्रिक लगाई थी। इसकी बदाैलत युवेंटस चैम्पियन्स लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में पहुंचा था। मैच के दाैरान रोनाल्डो ने एटलेटिको मैड्रिड ने कोच डिएगो सिमोन की तरह जश्न मनाया था जो उन्हें महंगा पड़ गया। यूईएफए ने उनपर काॅपीराईट का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, रीयल मैड्रिड के इस पूर्व खिलाड़ी ने मैच के 27वें मिनट में गोलकर युवेंटस का खाता खोला। उन्होंने दूसरे हाफ के शुरूआत (49वें मिनट) में ही टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच खत्म होने से कुछ समय पहले रोनाल्डो ने पेनल्टी को गोल में बदल कर एटलेटिको मैड्रिड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के बाद रोनाल्डो ने कोच डिएगो सिमोन की तरफ उनके द्वारा पहले दौर के मैच में किए गए सेलिब्रेशन की नकल की। इसके बाद यूईएफए ने रोनाल्डो पर लगाम कसते हुए 17000 पाैंड का जुर्माना लगाया है।
बता दें कि रोनाल्डों ने जो जश्न मनाया बो अश्लील तरीके का था। युवेंटस ने भी माना की रोनाल्डो ने जो किया वो सही नहीं रहा। वहीं सिमोन ने कहा कि रोनाल्डो ने मैच के बाद अपने साथियों के साथ वैसा ही जश्न मनाया जैसे मैं मनाता हूं। उनपर कार्रवाई बनती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
