राष्ट्रमंडल खेल : दर्शकों की पहली पसंद बनी हॉकी
राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने अब तक टिकटों की बिक्री से 12 करोड़ रुपये जुटाए हैं। जबकि समिति ने टिकटों की बिक्री से एक अरब रुपए कमाने का लक्ष्य रखा है।
इस साल के फरवरी-मार्च में विश्व कप हॉकी का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों के लिए यह दूसरा मौैका होगा जब वे विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया, यूरोपीय विजेता इंग्लैंड और चिर प्रतिंद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का खेल देखेंगे।
आयोजन समिति के निदेशक (टिकट वितरण) मोनिका जॉली ने आईएएनएस को बताया, "हॉकी भारत का लोकप्रिय खेल है। इसलिए इतनी अधिक संख्या में टिकटों की बिक्री हुई है। हमें उम्मीद है कि खेलों के शुरू होने तक इसकी बिक्री में और इजाफा होगा। "
मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में टिकट वाली 14,700 सीटें हैं। इसके अलावा एक अस्थाई चबूतरा है, जहां 750 दर्शक खड़े हो सकते हैं। हॉकी के अलावा दर्शकों में एथलेटिक्स, जिमनास्टिक और तैराकी के खेल भी लोकप्रिय हो रहे हैं।
गौरतलब है कि खेलों की आयोजन समिति ने 17 लाख टिकटों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। टिकटों की कीमत 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। खेलों के उद्घाटन समारोह के टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर 50 हजार रुपये है, जबकि समापन समारोह के टिकटों की कीमत 750 रुपये से लेकर एक हजार रुपये रखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications