Video: तंबाकू खाते कैमरे में कैद हुए शाहिद अफरीदी, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के बाद खिलाड़ियों के पीछे-पीछे कैमरे भी उनका पीछ करते है। ऐसे में कैमरे कुछ ऐसे पल कैद हो जाते हैं जो खिलाड़ी दुनिया के सामने शर्मसार कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ।अफरीदी एक ऐसी हरकत की वजह से सुर्खियों में हैं। कैमरे में कैद इस घटना ने अफरीदी और उनके फैंस को शर्मिंदा कर दिया है। दरअसल शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो तंबाकू खाते हुए दिख रहे हैं।
रक्षा दिवस के मौके पर शाहिद अफरीदी आए विवादों में:
पाकिस्तान में 6 सितंबर को रक्षा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अफरीदी को भी बुलाया गया।इसी दौरान शाहिद अफरीदी ने तंबाकू निकाला और अपने मुंह में रख लिया। शाहिद अफरीदी की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका खूब माखौल उड़ा रहे हैं।
#Lala (Shahid Afridi) and Naswar, still a better love story than twilight. pic.twitter.com/JYqXdhtTt5
— Ali Salman Alvi (@alisalmanalvi) September 6, 2018
पहले भी विवादों में रहे हैं अफरीदी:
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी अक्सर विवादों में रहे हैं। करियर के शुरुआती दौर में अफरीदी का नाम सेक्स स्कैंडल में भी आ चुका है। इसके अलावा वो बॉल टेंपरिंग यानी गेंद से छेड़छाड़ करते कैमरे में कैद हुए थे। इसके अलावा वह मैदान पर कई खिलाड़ियों से लड़ाई कर चुके हैं। हाल ही में वह कश्मीर पर बयान देकर सुर्खियों में आए थे जिसक बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
