Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप: पद छोड़ सकते हैं कापेलो!

इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह अमेरिका और अल्जीरिया जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में नाकाम रहा है। शुक्रवार को वह अल्जीरिया के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर सका और लगातार दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेलने पर विवश हुआ।

वैसे कापेलो के लिए शुक्रवार का दिन इसलिए भी निराशाजनक रहा क्योंकि शुक्रवार को उनका 64वां जन्म दिन था और टीम उन्हें जीत का तोहफा नहीं दे सकी। इस मैच के बाद उनकी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई क्योंकि दो मैचों के बाद उसके पास महज दो अंक हैं। अमेरिका के साथ उसका पहला मुकाबला भी ड्रॉ रहा था।

वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैच के बाद कापेलो ने कहा, "हमें अभी एक मैच और खेलना है और उम्मीद है कि इसमें हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैं नहीं जानता कि क्या यह सब दबाव की वजह से हो रहा है। इस प्रदर्शन को देखते हुए मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही टीम हैं जिसे मैं जानता हूं।"

पद छोड़ने की संभावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी इस बार में आप कुछ भी कहना ठीक नहीं है। आप लोगों को अभी इंतजार करना होगा।"

गौरतलब है कि इंग्लैंड का अगला मुकाबला 23 जून को स्लोवेनिया से है और इस मैच को जीतना कापेलो और उनकी टीम के बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि टूर्नामेंट में उसका भविष्य इस मैच के परिणाम से तय हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+