त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत को मिला 300 रनों का लक्ष्य (लीड-7)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने आठ विकेट खोकर 299 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने शतक (110) जड़ा और कुमार संगकारा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 71 रन जोड़े।
भारतीय गेंदबाजों को 20 ओवर तक कोई विकेट नहीं मिलने से श्रीलंकाई बल्लेबाज काफी मजबूत स्थिति में रहे। पहले विकेट के लिए दिलशान और महेला जयवर्धने के बीच 121 रनों की साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए दिलशान और संगकारा के बीच 85 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
दिलशान ने 115 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए और संगकारा 62 गेंदों मे 71 रन बनाकर 45 वें ओवर तक क्रीज पर डटे रहे।
भारत की ओर से मुनाफ पटेल ने नौ ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने संगकारा का महत्वपूर्ण विकेट लिया। वहीं प्रवीण कुमार एक विकेट लेकर भी काफी महंगे साबित हुए उन्होंने 10 ओवर में 72 रन दिए। हालांकि उन्होंने शतक बना चुके दिलशान को पवेलियन वापस भेजा। ईशांत शर्मा ने आठ ओवर में 54 रन देकर दो विकेट लिए। आशीष नेहरा और युवराज सिंह को भी एक-एक विकेट मिला।
भारत को 21 वें और 24 वें ओवर में पहली दो सफलताएं मिलीं लेकिन भारत सफलताओं का यह दौर जारी नहीं रख सका और तीसरे विकेट के लिए श्रीलंका ने लंबी साझेदारी की जो भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications