युकी ने युवा ओलंपिक में रजत पदक जीता
युवा ओलंपिक में टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल मैच में शनिवार को चोटिल युकी को कोलंबिया के खिलाड़ी जुआन सेबेस्टियन गोमेज से शिकस्त खानी पड़ी।
युकी को मिले रजत पदक के साथ युवा ओलंपिक के दौरान भारत की झोली में आने वाले पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
चोटिल होने के बावजूद युकी के लिए यह फाइनल मैच रोमांचक रहा। पहले दो सेटों में दोनों खिलाड़ी करीब-करीब बराबरी पर रहे, लेकिन दर्द बढ़ने की वजह से युकी तीसरे सेट में पिछड़ गए। आखिर में कोलंबिया 6-7, 7-6, 4-1 से मैच जीत लिया।
युकी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं इस तरह से हार गया। मैं भारतीय प्रशंसकों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरा साथ दिया। मुझे रजत पदक से खुश रहना होगा। मुमकिन है कि अगली बार मैं स्वर्ण पदक जीत पाऊं।"
गौरतलब है कि टेनिस के क्षेत्र में यह पहला पदक हैं। कुश्ती में पूजा ढंडा (60 किलोग्राम) और सत्यव्रत कादियान ने (100 किलोग्राम वर्ग में) रजत और कांस्य पदक जीता है। जबकि बैडमिंटन के पुरुष एक ल में एच. एस. प्रनॉय ने रजत पदक हासिल करने में सफलता पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications