टेस्ट टीम में युवराज की वापसी, रैना को भी जगह (लीड-1)
चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया गया। टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है जबकि सुरेश रैना को भी अपनी टेस्ट पारी का आगाज करने का मौका दिया गया है।
मुख्य चयनकर्ता के. श्रीकांत की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। दिनेश कार्तिक और एस. बद्रीनाथ को टीम से बाहर किया गया है। मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वी.वी. एस. लक्ष्मण टीम में पहले की तरह मौजूद रहेंगे।
तीनों दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज के लिए यह बड़ा मौका है। इसकी वजह है कि हाल फिलहाल में युवराज अपनी खराब फिटनेस और खोई लय की वजह से आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। उन्हें एशिया कप के लिए श्रीलंका गई टीम में मौका नहीं दिया गया था।
हाल ही में एकदिवसीय टीम का हिस्सा रहे नवोदित गेंदबाज अशोक डिंडा और विनय कुमार भी तव्वजो ने देते चयनकर्ताओं ने अनुभवी गेंदबाजों पर भरोसा जताया है। टीम में तेज गेंदबाजी की बागडोर जहीर खान, एस. श्रीसंत और ईशांत शर्मा के कंधों पर होगी। खराब फार्म की वजह से एकदिवसीय टीम से बाहर हुए ईशांत के लिए एक बड़ा मौका है जब उन पर फिर से भरोसा किया गया है।
श्रीलंकाई परिस्थितियों और पिचों के मद्देनजर चयनकर्ताओं ने स्पिन गेंदबाजी को मजबूती देने की कोशिश की है। यही वजह है कि टीम में विवधता लाने के उद्देश्य से तीन स्पिन गेंदबाजों हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा को टीम में जगह मिली है।
टीम इस प्रकार है- महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), सचिन तेंदुलकर, राहुल दविड़, वी.वी.एस. लक्ष्मण, युवराज सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मुरली विजय, जहीर खान, एस. श्रीसंत, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा।
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। पहला मैच 18 जुलाई से गॉल में खेला जाएगा। दूसरा मैच 26 जुलाई से सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान, कोलंबो और तीसरा मैच तीन अगस्त से पी. सारा ओवल मैदान, कोलंबो में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications