भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला : नागपुर में होगा तीसरा टेस्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले और दूसरे टेस्ट मैच के मेजबान शहर के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी लेकिन तीसरे टेस्ट की मेजबानी को लेकर उसे मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के जवाब का इंतजार था।
एमसीए ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि वह वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच कराने की स्थिति में नहीं है क्योंकि 2011 विश्व कप के लिहाज से इस स्टेडियम में पुनर्निमाण कार्य जारी है।
इसके बाद बीसीसीआई ने तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन नागपुर में कराने का फैसला किया। साथ ही उसने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के आयोजन स्थलों के नामों की भी घोषणा की। ये मैच गुवाहाटी, मोहाली, हैदराबाद, बैंगलुरू और चेन्नई में खेले जाएंगे।
कार्यक्रम इस प्रकार है :
टेस्ट श्रृंखला :
4-8 नवंबर : पहला टेस्ट, अहमदाबाद
12-16 नवंबर : दूसरा टेस्ट, कानपुर
20-24 नवंबर : तीसरा टेस्ट, नागपुर
एकदिवसीय श्रृंखला :
28 नवंबर : पहला मैच, गुवाहाटी
1 दिसंबर : दूसरा मैच, मोहाली (दिन/रात)
4 दिसंबर : तीसरा मैच, हैदराबाद (दिन/रात)
7 दिसंबर : चौथा मैच, बेंगलुरू (दिन/रात)
10 दिसंबर : पांचवां मैच, चेन्नई (दिन/रात)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications