Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका दौरे पर नहीं, न्यूजीलैंड दौरे पर है बोर्ड की नजर

'क्रिकइंफो' ने बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी के हवाले से लिखा है, "हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) से दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में एक टेस्ट और जोड़ने का आग्रह किया है। इस संबंध में हमें उसके उत्तर का इंतजार है। जहां तक श्रीलंका के साथ प्रस्तावित एकदिवसीय श्रंखला का सवाल है तो इस संबंध में दोनों देशों के बोर्डो के बीच अभी तक किसी तरह की औपचारिक सूचना का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।"

शेट्टी के मुताबिक मार्च में होने वाली श्रंखला के मद्देनजर बीसीसीआई ने एनजेडसी से दो टेस्ट मैचों की श्रंखला में एक और टेस्ट मैच जोड़ने का आग्रह किया है और जब तक उसका जवाब नहीं मिल जाता, श्रंखला के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता।

उधर, एनजेडसी के अधिकारियों ने कहा कि वे भारत के अनुरोध पर जल्द ही फैसला करेंगे। एनजेडसी के प्रवक्ता स्टीफन हिल ने कहा, "हम भारत के अनुरोध पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में फैसला कर लिया जाएगा।"

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच एंडी मोल्स ने भारत के प्रस्ताव को टीम के हित में बताया है। उनके मुताबिक भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अधिक से अधिक मैच खेलना निश्चित तौर पर टीम को फायदा पहुंचाएगा।

भारतीय टीम को 6 मार्च को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। वहां उसे दो टेस्ट (तीसरे के लिए अनुरोध किया जा चुका है), पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+