नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का खुमार पूरी दुनिया के खेल प्रशंसकों पर चढ़ा हुआ है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का भी फुटबॉल के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। अक्सर क्रिकेट जगत के ये सितारे अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी का सपोर्ट करते नजर आते हैं। अभी हाल ही में युवराज सिंह ने अपने साथी खिलाड़ियों की फुटबॉल खेलने की प्रतिभा को लेकर भी बयान दिया था, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को बेल्ट फुटबॉलर बताया था। गौरतलब हो कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनो 81 दिनों के दौरे पर इंग्लैंड रवाना है। हालांकि वहां भी इन खिलाड़ियों का फुटबॉल प्रेम कम होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में इन दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें वो रोनाल्डो की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
Self belief, determination, courage and pure passion. The G.O.A.T. @cristiano
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो कि फीफा विश्वकप 2018 में स्पेन के खिलाफ इस फुटबॉल विश्वकप की पहली हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानों रोनाल्डो का नाम दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में जाना जाता है। रोनाल्डो के बेहतरीन खेल के चलते दुनियाभर में इस फुटबॉल खिलाड़ी के प्रशंसक हैं। वहीं कोहली भी उनके मुरीद हो गए हैं। कोहली ने रोनाल्डो की प्रशंसा करते हुए उन्हें फुटबॉल जगत का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बता दिया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सर्वकालिक महानतम यानी Greatest Of All Time (G.O.A.T.) कहा है। यह वीडियो यरलैंड में अपने पहले जिम सेशन के बाद कप्तान कोहली ने सोशल मीडिया पर पुर्तगाल के फीफा विश्व कप में स्पेन के खिलाफ पहले मैच के दौरान का एक विडियो पोस्ट किया जिसमें रोनाल्डो गोल मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
देखें फीफा विश्वकप की शानदार तस्वीरें