VIDEO: रोनाल्डो से भी बेस्ट है इस शख्स के गोल करने का अंदाज, वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत की कोई छोटी-बड़ी बात हो या फिर किसी अन्य खेल से जुड़ी भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग उसपर प्रतिक्रिया न दें ऐसा भला कैसे हो सकता है। अपने मजेदाक ट्विट के जरिए अक्सर चर्चा में रहने वाले वीरू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वहीं वह अक्सर वायरल वीडियो और फोटो को अपने अंदाज में कैप्शन देकर शेयर करते रहते हैं। गौरतलब हो कि इस समय रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है ऐसे में भला कैसे हो सकता है कि इस पर वीरेंद्र सहवाग कोई पोस्ट न करें। उन्होंने फुटबॉल खेलते हुए एक खिलाड़ी का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है लेकिन खास बात है कि वो किसी स्टार खिलाड़ी या टीम का वीडियो नहीं है बल्कि किसी आम आदमी का वीडियो है।
Forget France , England, Croatia, here is the man #FRABEL pic.twitter.com/pzBkC4LNTn
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 11, 2018
वीरेंद्र सहवाग के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फुटबॉल को किक मारते हुए काफी दूर स्थित खिड़की से इमारत के अंदर पहुंचा देता है। वीरेंद्र सहवाग ने शेयर करते हुए लिखा है कि क्रोएशिया, फ्रांस, इंग्लैंड को भूल जाइए। गौरतलब हो कि जिस तरह से यह शख्स गेंद को इमारत की खिड़की में पहुंचाता नजर आ रहा है उतना शानदार शॉट कभीं-कभी ही फुटबॉल के खेल में भी देखने को मिलता है। बता दें कि इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने एक बुजुर्ग महिला की टीइपिंग का वीडियो भी शेयर किया था जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी।
Story first published: Thursday, July 12, 2018, 10:20 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
