FIFA World Cup 2018: Group A analysis ( रूस, उरुग्वे, इजिप्ट, सऊदी अरब)
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के ल्युजिनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया।
गौरतलब हो की हर ग्रुप से शीर्ष पर दो टीमें (कुल 16 टीमें) नाकआउट के लिए सेलेक्ट होंगी। इसे अंतिम 16 या राउंड 16 भी कहा जाता है। इसके बाद क्वार्टरफाइनल्स (8 टीमें) और फिर सेमीफाइनल (4 टीमें) होंगे। सेमीफाइनल्स की दो विजेता टीमों के बीच 15 जुलाई को मॉस्को के ल्युजिनिकी स्टेडियम में फीफा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 14 जून को रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। हालांकि जर्मनी और ब्राजील की टीमों को इस विश्वकप के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है लेकिन क्या ये अपने मजबूत ग्रुप से जीत सकेंगी जिसमें अर्जेंटीना, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की अगर बात करें तो ये टीम इस सीजन आसान ग्रुप एफ में हैं जहां उनके साथ स्वीडन, कोरिया और मेक्सिको की टीम हैं। वहीं अगर ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में 2010 की विजेता स्पेन मौजूद है यूरो की चैंपियन पुर्तगाल के साथ-साथ मोरक्को और ईरान इसे और कठिन बनाते हैं। वहीं अर्जेंटिना की टीम एक ट्रिकी ग्रुप में है जहां उसके साथ आइसलैंड, क्रोटिया और नाइजीरिया की टीम मुकाबला खेलेंगी। जबकि ब्राजील ग्रुप ई में स्वीटजरलैंड और कोस्टा रीका के साथ सरबिया के साथ मुकाबला खेलेगा। मायखेल आपको हर ग्रुप के बारे में एनालिसिस करके बताएगा कि कौन से ग्रुप में कितना है दम? आज बात ग्रुप a की करेंगे।
|
ग्रुप ए ( रूस, उरग्वे, इजिप्ट, सऊदी अरब)
मुकाबलेः रूस बनाम सऊदी अरब,14 जून को रात 8.30 पर
दूसरा मुकाबला 15 जून को इजिप्ट और उरग्वे के बीच
19 जून को तीसरा मुकाबला रूस और इजिप्ट के बीच
20 जून को सऊदी अरब और उरग्वे के बीच मुकाबला
25 जून को सऊदी अरब बनाम इजिप्ट के बीच
25 जून को रूस बनाम उरग्वे के बीच मुकाबला
महत्वपूर्ण मुकाबलाः इजिप्ट और उरग्वे के बीच
|
इनपर होगी नजर
लुईस सुआरेज (उरग्वे) बनाम यूरी जिरकोव (रूस), एडिंशन कावनी(उरग्वे) बनाम मोहम्मद अल सालवी(सऊदी अरब), मोहम्मद सलाह(इजिप्ट) बनाम डिगो गोडिन(उरग्वे)
|
ग्रुप की स्थिति
अगर इस ग्रुप की बात करें तो उरग्वे की टीम के कोच ऑस्कर ने फीफा विश्वकप के लिए एक मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों को चुना है साथ ही साथ इस टीम में कुछ शानदार युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस टीम में लुईस जैसे स्ट्राइकर और जुवेंटस और सैमपोरिया जैसे शानदार खिलाड़ी भी शामिल हैं। खास बात है की इस टीम के 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2014 में भी इस टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं गोलकीपर फरनैंडो गोलकीपर और मार्टिन जैसे अनुभवी डिफेंडर भी इस टीम का हिस्सा हैं। अगर इस ग्रुप के लिहाज से बात करें तो उरग्वे की टीम इसमें सबसे मजबूत टीम है और इसके लिए अंतिम 16 में जगह बनाना मुश्किल नही हैं।
वहीं अगर इजिप्ट की बात करें तो इस ग्रुप में वो दूसरी सबसे मजबूत टीम है। इस टीम ने पिछले साल विश्वकप में क्वालीफाई करके 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया था और अपने देश के लिए कुछ उत्साह पैदा किया था। वहीं अगर इस टीम के कप्तान एशाम एल हैदरी की बात करें तो वो इस टीम के शानदार खिलाड़ी हैं वहीं डिफेंडर अहमद फैदी भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं। सलाह के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन इजिप्ट के मुकाबले में बेहद अहम होगा। इस ग्रुप में इजिप्ट और उरग्वे के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।
|
मेजबान देश का प्रदर्शन निराशाजनक
वहीं अगर इस ग्रुप में रूस की बात करें तो उनका कुछ खास प्रभाव इस मुकाबले और ग्रुप में नहीं दिखता है। अगर भीड़ का सपोर्ट हो तो वो कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में मेजबान देश के मुकाबले भी देखने लायक होंगे लेकिन उनके 23 खिलाड़ी डोपिंग के रडार पर हैं।
इस मुकाबले में अगर सऊदी अरब की बात करें तो इस टीम से उरग्वे और इजिप्ट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इस टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
|
ग्रुप की भविष्यवाणी
इस ग्रुप में अगर बात करें तो उरग्वे की टीम और इजिप्ट की टीम अंतिम 16 में जगह बनाती नजर आ रही है लेकिन सऊदी अरब को तीसरे पायदान और रूस के चौथे पायदान पर रहने की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
