IPL के बाद अब धमाल मचाएगी भारतीय महिला टीम, जानिए एशिया कप का पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। आईपीएल के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम धमाल मचाने जा रही है। जी हां, दरअसल महिला एशिया कप के सातवें एडिशन का आयोजन 3 से 10 जून तक मलेशिया में होने जा रहा है। इस बड़ा आयोजन के लिए भारतीय महिला टीम मलेशिया काफी समय पहले ही पहुंच चुकी है। इस महामुकाबले में रविवार को भारतीय टीम अपने एशिया कप के अभियान की शुरुआत करेगी। एशिया कप जीतने के लिए सभी 6 टीमों को एक दूसरे के खिलाफ मैच के खेलने होंगे। और अंत में अंक तालिका की टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल होगा। आईसीसी टीम रैंकिंग में नंबर 4 पर काबिज भारतीय टीम का मुकाबला आईसीसी टीम रैंकिंग में नंबर 7 पर काबिज पाकिस्तान से भी होगा। इस टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान के अलावा मलेशिया, थाइलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
ये रहा भारतीय महिला टीम का फुल शेड्यूल
- भारत बनाम मलेशिया (3 जून)
- भारत बनाम थाईलैंड (4 जून)
- भारत बनाम बांग्लादेश (6 जून)
- भारत बनाम श्रीलंका (7 जून)
- भारत बनाम पाकिस्तान (9 जून)
एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमूर्ति, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता बिष्ट और मोना मेशराम
Feeling the void after the IPL? We’re in Malaysia for the #Asiacup2018 :) #justsaying See you, India? 🏏 🇮🇳
— Mithali Raj (@M_Raj03) May 29, 2018
आपको बता दें कि अब तक केवल 6 बार महिला एशिया कप का आयोजन हो चुका है और 6 बार भारतीय महिला टीम ने ही ये खिताब अपने नाम किया है। आखिरी बार 2016 में थाइलैंड में एशिया कप खेला गया था जहां भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को ही हराकर खिताब जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
