Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिनसिनाटी मास्टर्स: फेडरर ने चौथी बार जीता खिताब

सिनसिनाटी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज की। उन्होंने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फेडरर ने फाइनल मुकाबले में अमेरिका के मर्डी फिश को 6-7 (5-7), 7-6 (7-1), 6-4 से पराजित किया। हाल ही में टोरंटो में खिताब से चूकने वाले फेडरर ने यहां गलती नहीं की और शानदार लय में चल रहे फिश को ढेर कर दिया।

अपने टेनिस करियर का 63वां अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद फेडरर ने कहा, "मैं पिछले दिनों कई बार खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंचा लेकिन विफल रहा। परंतु इस बार मैं पहले से अधिक सकारात्मक होकर खेला।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+