Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : बचाव करने उतरेगी 'दागी तिकड़ी'

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक इस 'दागी तिकड़ी' ने इस संबंध में पाकिस्तानी टीम के चौथे खिलाड़ी वहाब रियाज के साथ की गई पूछताछ के बाद खुद के बचाव में आगे आने का मन बनाया है।

आईसीसी इस मामले को लेकर तीनों खिलाड़ियों को निलम्बित कर चुकी है। तीनों इंग्लैंड के साथ जारी श्रृंखला बीच में छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं लेकिन अब उन्होंने आईसीसी के खिलाफ पहली बार खुलकर सामने आने का फैसला किया है।

खिलाड़ियों की शिकायत है कि ऐसे में जबकि इस मामले की जांच स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस और लंदन पुलिस कर रही है, इसमें आईसीसी का हस्तक्षेप जांच को प्रभावित कर सकता है और पुलिस पूर्वधारणा का शिकार हो सकती है।

समाचारपत्र ने तीनों खिलाड़ियों के वकील के हवाले से लिखा है कि आईसीसी को खिलाड़ियों द्वारा अपनी रक्षा के लिए आगे आने के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

पत्र लिखता है, "हमने आईसीसी को इस बात के संकेत दे दिए हैं कि हम अपना बचाव करेंगे।"

आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि इस मामले में वह तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक जांच कराएगी। आईसीसी ने हालांकि खिलाड़ियों को निलंबन से जुड़े अपने फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए खिलाड़ियों को 14 दिन का समय दिया था।

खिलाड़ियों ने मंगलवार को इस बारे में अपील दाखिल कर दी है लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि उनकी अपील पर सुनवाई होगी या नहीं। इसके बावजूद खिलाड़ी इस सुनवाई के लिए अपना जवाब तैयार कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+