Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आसिफ ने हिरासत की खबरों का खंडन किया (लीड-1)

शनिवार को हवाई अड्डे के सूत्रों से ऐसी खबरें आई थीं कि यात्रा के आवश्यक दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा पाने के कारण आसिफ को हिरासत में लिया गया था और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

आर्थिक रूप से दिवालिएपन के कगार पर पहुंच चुके आसिफ भारतीय प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रबंधन से दो लाख डॉलर की बकाया रकम के हासिल करने के लिए भारत आए हैं।

रविवार शाम को डेयरडेविल्स प्रबंधन से भेंट करने वाले आसिफ ने कहा कि हिरासत की खबरों को सुनने के बाद उनको तकलीफ हुई है।

आसिफ ने कहा, "अपने नई दिल्ली आगमन के बारे में आज सुबह अखबारों और टेलीविजन में खबरों को देखकर मुझे बहुत तकलीफ हुई।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उनको कोई असुविधा नहीं हुई। आव्रजन अधिकारियों ने मेरा स्वागत किया और सभी औपचाकिताएं पूरी की गईं।

आसिफ ने कहा के इस संबंध में सभी मीडिया खबरें गलत हैं और नई दिल्ली एक बार फिर आकर मैं बहुत खुश हूं।

उन्होंने कहा कि वे डेयरडेविल्स टीम के सहवाग और अपने अन्य साथियों के साथ मिलने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के आरोप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा लगाया गया प्रतिबंध झेल रहे आसिफ को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद ही भारतीय आव्रजन अधिकारियों से मुक्ति मिल सकी।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया, "आसिफ के पास मौजूद यात्रा संबंधी दस्तावेज अधूरे थे। इस कारण उन्हें हवाई अड्डे पर घंटों बिताने पड़े। पाकिस्तानी उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।"

अधिकारी ने नाम उजागर नहीं होने देने की शर्त पर बताया कि आसिफ के पास भारत में क्रिकेट खेलने के लिए जरूरी वीजा है लेकिन वे व्यक्तिगत कार्यो के लिए उस वीजा के आधार पर भारत नहीं आ सकते।

बकौल अधिकारी, "आव्रजन अधिकारियों ने आसिफ को सिर्फ इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि वह क्रिकेट खेलने के वीजा पर व्यक्तिगत कार्य के लिए भारत आए थे। अगर उन्हें यहां आना ही था तो उन्हें इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।"

आसिफ आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। दिल्ली की टीम ने तीन साल के लिए उनके साथ 650,000 डॉलर का करार किया था। लगभग साढ़े चार लाख डॉलर का भुगतान तो उन्हें हो गया था लेकिन 200,000 डॉलर का भुगतान बाकी था और इसी को हासिल करने के लिए आसिफ दिल्ली पहुंचे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+