For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

VIDEO: फीफा के रोमांचक मुकाबले कुछ इस तरह रूस में दुनिया को कर रहे हैं एकजुट !

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। ऐसे में इस विश्वकप से जुड़े नए-नए किस्से भी सुनाई देते रहते हैं। जब सोची में विश्वकप क्वार्टर फाइनल के लिए पिछले साल टिकट खरीदा, तो रूसी फुटबॉल प्रशंसक येवगेनी येगोरोव ने फॉर्म और रिकॉर्ड के आधार पर अनुमान लगाया कि वह स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मुकाबले के तटस्थ दर्शक होंगे। हालांकि जब अंतिम 16 के मुकाबले में रूस की टीम ने स्पेन को पेनल्टी शूट में हरा कर सभी को चकित कर दिया तो येगोरोव को लगा कि अब वे अपने ही देश को इस विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में खेलते हुए शनिवार को देखेंगे।

येगोरोव के साथ करीब दर्जन भर प्रशंसक मॉस्को के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कई-कई मील से अपने इस देश के मुकाबले को देखने के लिए सोची पहुंचे हैं। जहां उनकी टीम रूस का मुकाबला क्रोएशिया के साथ शनिवार को खेला जाएगा। वहीं कुछ फैंस ने तो अपने टीम की टीशर्ट के साथ-साथ 24 घंटे की अपनी खाने पीने की व्यवस्था भी कर रखी थी। मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच का एक शहर त्वेर उसके रहने वाले येगोरोव ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी टीम इस विश्वकप में शानदार जीत दर्ज करे। गौरतलब हो कि इस विश्वकप से पहले रूस की टीम को बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं माना जा रहा था वहीं इस टीम के खिलाड़ियों की आलोचना भी हो रही थी लेकिन रूस के खिलाड़ियों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं जब यह टीम मुकाबला जीतती है तो इसका प्रभाव मैदान में ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी देखने को मिलता है।

वहीं मेजबान देश रूस के इस कारनामे के प्रशंसक अन्य देश के लोग भी हैं, उनकी नजर में रूस का यह प्रदर्शन बेहद लाजवाब है। अर्जेंटीना के सोलेडैड कहती हैं कि उन्होंने सोचा था कि वो इस सोची में अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को देखेंगी लेकिन अर्जेंटीना की टीम अंतिम 16 में फ्रांस को हराकर बाहर हो गई थी। 34 वर्षीय इस महिला ने बताया कि हमने कभी नहीं सोचा था कि अर्जेंटीना इस तरह से बाहर हो जाएगा. हमने अर्जेटीना के लिए ही टिकट बुक कराया था लेकिन अब हम मेजबान देश रूस को सपोर्ट करेंगे। वहीं एक दूसरे प्रशंसक तकाइदजा ने बताया कि वो जिम्बाब्वे से रूस नाइजीरिया को सपोर्ट करने के लिए आए थे। वहीं उन्होंने कहा अब नाइजीरिया के सफर समाप्त होने के बाद हम चाहते हैं कि रूस इस मुकाबले को जीते। वहीं उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है कि हम रूस और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला देखेंगे।

देखें इस विश्वकप की शानदार तस्वीरेंः

Story first published: Saturday, July 7, 2018, 13:37 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+