For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Video: सुनील छेत्री की भावुक अपील पर विराट ने लोगों को दिया इमोशनल संदेश

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की भावुक अपील पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने समर्थन करते हुए लोगों से खास अपील की है। दरअसल मुंबई में खेले जा रहे फॉर नेशन इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पहले मैच में भारतीय फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को शानदार अंदाज में आगाज किया। पहले मैच में सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चीनी ताइपेई को 5-0 के अंतर से मात दी। इस मैच में जीत के हीरो कप्तान छेत्री रहे जिन्होंने आठ साल बाद हैट्रिक जड़ी। लेकिन टीम इंडिया की इस जीत के बाद कप्तान छेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से टीम का समर्थन करने की भावुक अपील की।

छेत्री की इस अपील पर लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने छेत्री का समर्थन किया है। कोहली ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो देश का प्रतिनिधित्न कर रहे हैं आपको उनका समर्थन करना चाहिए। विराट ने छेत्री की अपील के समर्थन में जारी वीडियो जारी कर भारतीय प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा, "मेरे मित्र और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप जाकर भारतीय फुटबॉल टीम का समर्थन करें। जो कोई भी व्यक्ति जिस तरह का खेल पसंद करता है वो स्टेडियम में जाकर टीम के लिए चीयर करे। ये एक प्रतिभाशाली टीम है और मैंने इन खिलाड़ियों को पिछले कुछ सीजन में बेहतर होते देखा है। इससे हमारे देश में स्पोर्ट्स कल्चर के विकास का जो सपना हमने देखा है वो पूरो होगा। यदि हम आगे चलकर एक स्पोर्ट्स नेशन के रूप में पहचान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आगे आकर सभी खेलों का बराबरी से समर्थन करना होगा।"

विराट ने आगे कहा कि, "हो सकता है कि आने वाले समय में आपके बच्चे खिलाड़ी बनें और उन्हें भी लोगों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आप इस लिहाज से सोचों कि इससे आप खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के विकास में मदद कर रहे हैं। क्योंकि ये आपके देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें इसपर गर्व है। मैं आपसे फिर अनुरोध करता हूं कि आप वहां जाईए और उनकी हौसलाअफजाई करें। क्योंकि संयोगवश हम सभी मिलकर भारत को एक स्पोर्टिंग नेशन में तब्दील करना चाहते हैं। इसमें आपका योगदान सबसे बड़ा होगा। प्लीज उनका समर्थन करें और उन्हें खेलता देखे। मेरी ओर से उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं!"

आपको बता दें कि इससे पहले छेत्री ने कहा,''हमें गालियां दो, आलोचना करो लेकिन भारतीय फुटबॉल टीम को खेलते देखने स्टेडियम में आओ।" छेत्री ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि हम उनके (यूरोपियन क्लब) जैसा नहीं खेल सकते लेकिन हम अपनी कोशिशों से आपका समय जाया नहीं होने देंगे। आप सभी के लिये जिन्होंने भारतीय फुटबॉल से उम्मीदें छोड़ दी है, हम अनुरोध करते हैं कि मैदान पर हमें खेलते देखने के लिये आएं। इंटरनेट पर हमें गालियां देने का आलोचना करने का कोई फायदा नहीं है। स्टेडियम आकर हमारे मुंह पर हमें गालियां दीजिए।"

Story first published: Sunday, June 3, 2018, 11:19 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+