देश के लिए रोल-मॉडल है मेरा बेटा : मिल्खा सिंह
चंडीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। महान धावक मिल्खा सिंह का मानना है कि उनके गोल्फर पुत्र जीव मिल्खा सिंह ने अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और इस लिहाज से वे युवाओं के लिए रोल-मॉडल (आदर्श) हैं।
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब (सीजीसी) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मिल्खा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी पत्नी और मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि हमारा पुत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। पूरा देश उसकी कामयाबी पर गर्व कर रहा है। जीव देश भर के युवाओं के लिए रोल-मॉडल बनकर सामने आया है।"
सीजीसी ने गोल्फ के क्षेत्र में शानदार सफलता दर्ज करने पर जीव और उनका पिता होने के नाते मिल्खा सिंह को सम्मानित किया। शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जीव ने अपने परिवार और शीर्ष गोल्फरों की मौजूदगी में अपनी तस्वीर का अनावरण किया। जीव ने इसी क्लब में गोल्फ सीखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications