अमेरिकी ओपन : खिताब नहीं बचा सके पेस-डुल्ही (लीड-2)
यह जोड़ी युगल मुकाबलों के पहले दौर में हार गई लेकिन भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार अहसाम उल हक कुरैशी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
पेस-डुल्ही को चेक गणराज्य के मार्टिन डैम और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी ने 6-7, 6-3, 6-4 से पराजित किया।
दूसरी ओर, बोपन्ना-कुरैशी की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शानदार जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। इस जोड़ी ने अमेरिका के ब्रायन बैटिस्टोन और रेलर डीहार्ट की जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराया।
भारत के महेश भूपति और उनके बेलारूस के जोड़ीदार की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी बुधवार को अपने पहले दौर के मुकाबले फ्रांस के अर्नाड क्वीमेंट और निकोलस माहुत से भिड़ेगी।
मिश्रित युगल वर्ग में बोपन्ना और चीन की जी यान का सामना फ्रांस की अर्वाने रेजाई और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी से भिड़ेगी।
उधर, विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल, दूसरे वरीय खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और पूर्व महिला सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
नडाल ने पहले दौर में तामुराज गाबाशवली को 7-6, 7-6, 6-3 से पराजित किया जबकि जोकोविक ने अपने ही देश के डेविस कप खिलाड़ी विक्टर ट्रायोस्की को कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 2-6, 7-5, 6-3 से हराने में सफल रहे।
शानदार फार्म में चल रहीं शारापोवा ने पहली बाधा पार करने के लिए आस्ट्रेलिया की जेमिला ग्रॉथ को पराजित किया। शारापोवा को हालांकि इसके लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने यह मैच 4-6, 6-3, 6-1 से जीता।
अमेरिकी ओपन में भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य दौर में जगह बनाने वाली सानिया ने एक दिन पहले पुर्तगाल की मिशेल लार्चर दे ब्रीटो को 6-3, 6-2 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications