Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : जिंबाब्वे से हिसाब चुकाने की बारी

पहले मैच में मिली हार के गम से उबरते हुए भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। भारत के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में शतक लगाया था लेकिन पहले मैच में उनका शतक बेकार साबित हुआ था।

एक बार फिर सबकी नजरें रोहित पर होंगी क्योंकि वह लगातार तीसरे मैच में शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम करना चाहेंगे। जिंबाब्वे के लिए यह मैच अहम होगा क्योंकि भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।

बारिश के कारण बाधित वह मैच हालांकि 27-27 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई टीम ने कप्तान तिलकरत्ने दिलशान की अगुआई में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट के अंतर से जीत हासिल कर खुद को फाइनल की दौड़ में बनाए रखा है।

तीनों टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं। तीनों ने एक-एक जीत के साथ तीन-तीन अंक जुटाए हैं। इस लिहाज से जिंबाब्वे और भारत की टीमों के लिए आज का यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इस मैच में मिली जीत उसे फाइनल में पहुंचा देगी।

इस मैच के लिए जिंबाब्वे की टीम में बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं लेकिन भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। जिंबाब्वे उसी टीम पर भरोसा करना चाहेगा, जिसने भारत को हराया था।

दूसरी ओर, भारत के सलामी बल्लेबाजों-मुरली विजय और दिनेश कार्तिक ने दो मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है और यही कारण है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा को मौका मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+