प्रतिबंध से मुक्त हुए शोएब मलिक (लीड-1)
लाहौर, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के लिए शनिवार का दिन उनके क्रिकेट करियर के लिहाज से यादगार रहा। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की एक विशेष ट्राइब्यूनल ने उन पर लगा एक साल का प्रतिबंध हटा दिया।
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार लाहौर में ट्राइब्यूनल ने मलिक का पक्ष सुना। इस हरफनमौला क्रिकेटर के वकील ने पूरा ब्यौरा दिया और इसके बाद ट्राइब्यूनल ने उन पर लगी पाबंदी और जुर्माना हटाने का फैसला किया। शोएब के वकील ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन और कथित अनुशासनहीनता के मामले में पीसीबी ने शोएब पर एक साल की पांबदी और 20 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया था।
अब मलिक के लिए टीम में जगह पाने का रास्ता खुल गया है। परंतु उनके लिए एक मुश्किल यह है कि टीम के नवनियुक्त कप्तान शाहिद अफरीदी से उनका छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। पिछले दिनों में पीसीबी की एक समिति के सामने अफरीदी ने खुले तौर पर मलिक की कथित अनुशासनहीनता बयां की थी।
वैसे मलिक का मैदान पर प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 29 टेस्ट, 190 एकदिवसीय और 30 ट्वेंटी-20 मैचों का अनुभव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications