फीफा विश्व कप : डेनमार्क ने किया आत्मघाती गोल (लीड-2)
पहले हॉफ (0-0) के बाद जैसे ही दूसरे हॉफ का खेल आरंभ हुआ तो मैच के 46वें मिनट में ही नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त मिल गई। डेनमार्क के पॉलसन का एक गेंद को हेडर करना बेहद ही दुर्भाग्यजनक रहा और वह गोलपोस्ट में जा समाया।
दरअसल, वी. पेरसी ने डेनमार्क के सोरेनसेन को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट की ओर हवा में उछाला, जिसे पॉलसन ने हेडर के जरिए क्लीयर करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से उनके हेडर से निकली गेंद डेनमार्क के ही खिलाड़ी एगर की पीठ को छूती हुई गोलपोस्ट में जा समाई और गोलकीपर देखते रह गए।
विश्व कप में नीदरलैंड्स का यह 60वां गोल है।
पहले हॉफ तक हुए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी।
विश्व कप में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। चोट की वजह से नीदरलैंड्स के आर्यन रोबेन सहित दोनों टीमों के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications