Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीवी कमेंटरी को अलविदा कहेंगे बेनो

बेनो ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 1949 में सिडनी क्रिकेट मैदान पर न्यू साउथ वेल्स प्रांत की ओर से की थी। उस समय उनकी उम्र 18 साल थी।

1956 तक आते-आते बेनो ने लंदन स्थित 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' समाचार पत्र में नौकरी कर ली। उन्होंने बतौर पुलिस रिपोर्टर यह काम शुरू किया था लेकिन बाद में वह खेल लेखक बन गए।

वर्ष 1960 में बेनो एक प्रशिक्षु कार्यक्रम के तहत बीबीसी से जुड़े। उन्होंने रेडियो कमेंटरी का काम शुरू किया। इसी ने उन्हें टीवी कमेंटरी की दुनिया में जाने का मौका दिया। तब से लेकर आज तक वह आवाज की दुनिया में सक्रिय हैं।

बेनो ने 1964 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीवी कमेंटरी का काम शुरू किया। वह कैरी पैकर के 'चैनल नाइन' से जुड़े और आज तक उसी के लिए काम कर रहे हैं।

बेनो ने कहा, "मैं 2010 में क्रिकेट कमेंटरी करूंगा, इसके बाद मैं टीवी कमेंटरी को अलविदा कह दूंगा। मैंने पूरे जीवन भर इस काम का लुत्फ उठाया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+