Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेन रूनी 2018 फुटबॉल विश्वकप के बाद लेंगे संन्यास, 16 की उम्र से शुरू किया था कॅरियर

नई दिल्ली। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में से एक इंग्लैण्ड के वेन रूनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का मूड बना लिया है। इंग्लैण्ड फुटबॉल टीम के कप्तान वेन रूनी ने बताया है कि 2018 फीफा विश्वकप उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

पढ़ें : ब्राजील के पूर्व मिडफील्डर एलियास फिर अपने पुराने फुटबॉल क्लब स्पोटिंग लिस्बन से जुड़े

उन्होंने कहा कि मैंने 15 साल फुटबॉल खेली है और यह मेरे हिसाब से काफी वक्त होता है। आपको बता दें कि वेन रूनी ने 16 साल से ही पेशवर फुटबॉल जगत में एंट्री मारी थी और 17 की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने शुरू कर दिए थे।

पढ़ें : सुशील कुमार ने साक्षी मलिक और पीवी सिंधु को दी यह अहम सलाह

उन्होंने कहा कि मेरा कॅरियर काफी शानदार रहा है और मैंने अपने हर पल के खेल को दिलोजान से एंजॉय किया है। इंग्लैण्ड के लिए कुल 118 मैच खेल चुके वेन रूनी ने अब तक 53 गोल टीम के लिए दागे हैं। 2018 में रूस फीफा विश्वकप की मेजबानी करेगा।

वेन रूनी ने कहा कि वह अगले दो वर्षों तक अपने खेल का और आनंद लेना चाहते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+