Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दाम्बुला में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया (लीड-7)

भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (62 रन, 5 चौके ), सुरेश रैना (54 रन, 3 चौके, 1 छक्का) और कप्तान महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 61 रन, 5 चौके) ने अहम योगदान दिया।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए श्रीलंका को सात विकेट पर 246 रनों पर सीमित करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की ओर से युवराज सिंह ने भी 23 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 30 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने 13 रन के कुल योग पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (5) का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद गंभीर और रैना ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

भारत का दूसरा विकेट गंभीर के रूप में गिरा, जो 68 गेंदों पर पांच चौके लगाने के बाद मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर केनडैंबी के हाथों सीमा रेखा के पास लपके गए।

इसके बाद रैना और युवराज ने टीम को मजबूती देने की मुहिम शुरू की लेकिन अच्छी लय में दिख रहे रैना 71 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाने के बाद रन आउट हो गए। उस समय भारत का कुल योग 137 रन था।

युवराज 40 गेंदों पर दो चौके लगाने के बाद फरवेज महरूफ की गेंद पर मुथैया मुरलीधरन के हाथों लपके गए। हालांकि इसके बाद कप्तान धोनी और शर्मा ने संयम के साथ खेलते हुए अपनी टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। शर्मा और धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 10.1 ओवर में 66 रन जोड़े।

इससे पहले, श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। बेहतरीन फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) शून्य के कुल योग पर ही पेवेलियन लौट गए थे।

इसके बाद अपने करियर का 28वां शतक लगाने वाले दिग्गज सलामी बल्लेबाज जयसूर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (44) ने दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूती दी।

दूसरे विकेट के रूप में संगकारा के आउट होने के बाद थिलिना केनडैंबी (17) ने जयसूर्या के साथ स्कोर को 169 तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर उन्हें ईशांत शर्मा ने आउट कर दिया।

अपनी पारी के दौरान 13,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले जयसूर्या 171 के कुल योग पर आउट हुए। उनका विकेट जहीर खान के खाते में गया। उन्होंने अपनी 114 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

मध्यक्रम में हरफनमौला महरूफ (35) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने प्रभाव नहीं छोड़ सका। कप्तान माहेला जयवर्धने (11) और चमारा कापूगेदेरा (15) ने निराश किया जबकि थिलान तुषारा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से ईशांत ने तीन विकेट झटके। जहीर और प्रज्ञान ओझा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+