युजवेंद्र की हुई 'चहल टीवी' पर वापसी, दर्शकों को दिखाया अपना आलीशान घर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने फैंस का दिल खुश करने के लिए कोई भी माैका नहीं छोड़ते। चहल तो अब टिकटोक स्टार भी बन चुके हैं जहां वो आए दिन ऐसे वीडियो अपलोड करते हैं जो खूब वायरल होते हैं। लाॅकडाउन के कारण सभी टूर्नामेंट स्थगित हो चुके हैं। ऐसे में चहल भी घर में ही बैठे हुए हैं। उनका चहल टीवी पिछले कई दिनों से चर्चा में नहीं आ रहा था, लेकिन अब ये खिलाड़ी अपने टीवी शो पर वापसी कर चुका।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल चहल का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में चहल अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे हैं और अपना घर भी दिखा रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि घर में रहने के क्या फायदे हैं। चहल ने वीडियो की शुरूआत में ही कहा कि वो कैसे घर पर अपना समय बिता रहे हैं। चहल ने कहा, मैं खा रहा हूं, सो रहा हूं, अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं और अपने डाॅगी के साथ भी खेल रहा हूं।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
चहल ने वीडियो में घर का वो हिस्सा भी दिखाया जहां वो सबसे ज्यादा अपना समय बिताते हैं। चहल ने लोगों से घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी। वह मजाक करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस दाैरान उन्होंने मजाक में उन लोगों को एक सलाह दी जो घर नहीं टिकते। चहल ने कहा कि अगर आपको इतना ही बाहर जाने का शौक है तो आप जाओ और मुफ्त में मसाज लेकर आओ। ऐसे में वो पुलिस की तरफ इशारा कर रहे थे क्योंकि जो भी बाहर जा रहा है उसे डंडे पड़ रहे हैं। बता दें कि भारत में फिलहाल 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है ऐसे में चहल ने सभी लोगों से अपील की और कहा कि वो अपने घरों में ही रहे और अपने परिवार की देखभाल करें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
