Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : हमीद ने मढ़ा ब्लैकमेल करने का आरोप

इस अखबार ने हामिद के जरिए रविवार को खुलासा किया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी लगभग सभी मैचों में फिक्सिंग करते हैं और उन्हें हर नो बॉल पर 20 से 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही अखबार ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें हमीद ने कई सनसनीखेज बाते कहीं थी।

हमीद ने रविवार रात बयान जारी कर कहा, "पूरे मामले को 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने गलत ढंग से पेश किया है। यह पूरा मामला 30 अगस्त, 2010 की शाम का है। उस समय मैं अपने एक दोस्त के साथ डिनर कर रहा था। उसी दौरान एक शख्स आया जिसने अपना नाम आबिद खान बताया। उसने मुझे एहतियाद एयरवेज के साथ एक करार दिलाने की बात कही। बाद में पता चला कि वह मजहर महमूद ('न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' का रिपोर्टर) था।"

उन्होंने कहा, "आबिद के साथ मैं बात करने का इच्छुक था क्योंकि स्पांसरशिप से जुड़े करार का मामला था। उसने इस करार के लिए मुझे 50,000 पाउंड की पेशकश की। इसके बाद उसने मौजूदा मैच फिक्सिंग विवाद की बात छेड़ दी। मुझे वह अपने दोस्त जैसा लगा और मैंने उसके सवालों का जवाब देना शुरू कर दिया।"

बकौल हमीद, "जहां तक मुझे याद है तो मैंने उससे वही बाते कहीं जो इन दिनों में अखबारों में छप रही हैं। ऐसा लगता है कि उसके पास खुफिया कैमरा था और मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। उससे बात करने के बाद मैं होटल आ गया। दो दिन बाद उसका फोन आया और उसने मैच फिक्सिंग विवाद से घिरे तीनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ बयान देने के लिए 25,000 पाउंड देने की पेशकश करने लगा। मैंने इससे इंकार किया और तत्काल फोन रख दिया।"

हमीद ने कहा, "इस बातचीत के बाद आबिद के साथ मेरी कोई बात नहीं हुई। मेरी बातचीत का वीडियो जारी होने के बाद पाकिस्तानी मीडिया से राफ्ता होने के बाद मैंने अखबार से कोई बातचीत किए जाने से इंकार किया। मैंने पूरे मामले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अवगत करा दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+