फीफा विश्व कप : पराग्वे अंतिम-16 में, न्यूजीलैंड बाहर (लीड-2)
अपने ग्रुप में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम से ड्रॉ खेलने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। अजीब संयोग है कि इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के तीनों मुकाबले ड्रॉ रहे हैं लेकिन वह आगे का सफर नहीं तय कर पाई। न्यूजीलैंड ने स्लोवाकिया और मौजूदा चैम्पियन इटकी के साथ भी ड्रॉ खेला था।
तीन मैचों के बाद पराग्वे ने जहां पांच अंकों के साथ अगले दौर तक का सफर तय कर लिया है वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मामले में दुर्भाग्यशाली रही। अपने तीनों मैचों में बढ़िया खेल दिखाने के बाद भी वह सिर्फ तीन अंक हासिल कर सकी।
जोहांसबर्ग के एलिस पार्क स्टेडियम में खेले गए इस ग्रुप के दूसरे मुकाबले में स्लोवाकिया ने इटली को 3-2 से हराकर आगे के सफर के लिए अपना आरक्षण करा लिया है।
स्लोवाकिया की टीम ने तीन मैचों से चार अंक जुटा लिए हैं जबकि इटली की टीम सिर्फ दो अंक जुटा सकी। उसे दो मुकाबलों में ड्रॉ खेलना पड़ा जबकि एक मैच में उसे हार मिली।
बहरहाल, पराग्वे की टीम न्यूजीलैंड पर पूरे मैच के दौरान अपेक्षाकृत हावी रही। इस दौरान उसने 58 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा। उसने पांच मौकों पर न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया लेकिन न्यूजीलैंड की टीम एक बार भी ऐसा नहीं कर सकी।
पराग्वे के खिलाड़ी रॉक्वे सांता क्रूज को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले एक मुकाबला खेला गया था। 1995 में खेले गए उस दोस्ताना मुकाबले में पराग्वे ने 3-2 के अंतर से मैदान मार लिया था।
लेकिन आज न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इस बार उसकी जीत की हसरत पूरी नहीं होने दी। वैसे बराबरी के इस मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड को एक तरह से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वह विश्व कप से बाहर हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications