विंबलडन : युगल में हारीं सानिया, भूपति मिश्रित में पराजित
सानिया और भूपति को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर के मुकाबले में हार मिली।
डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की के साथ खेल रहीं सानिया को दूसरे दौर में जिंबाब्वे की कारा ब्लैक और स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा की जोड़ी ने 7-6, 6-3 से पराजित किया।
सानिया एकल मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। वह पहले ही दौर में हार गई थीं। पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी के बाद सानिया पहला ग्रैंड स्लैम खेल रही थीं।
उधर, भूपति अपनी जोड़ीदार अमेरिका की लेजल ह्यूबर के साथ दूसरे दौर की बाधा नहीं पार कर सके। भूपति और ह्यूबर की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को दूसरे दौर में रूस के दिमित्री तुर्सनोव और वेरा डुशेविना की जोड़ी ने तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-2, 3-6, 6-3 से पराजित किया।
भूपति ने हालांकि पुरुषों के युगल वर्ग में अपनी चुनौती बरकरार रखी है। बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ खेल रहे भूपति तीसरे दौर में रोमानिया के होरिया टेकाउ और स्वीडन के रोबर्ट लिंडस्टेड्ट के साथ भिड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications