श्रीलंका करेगा पाकिस्तान का दौरा
मुंबई हमलों के बाद की स्थिति के मद्देनज़र भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया गया था.
भारत को जनवरी में पाकिस्तान का दौरा करना था. जहाँ उसे तीन टेस्ट मैच, पाँच एक दिवसीय मैच और एक ट्वेन्टी 20 मैच खेलना था.
पीसीबी का कहना है कि श्रीलंका की टीम अपने दौरे में तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच और एक ट्वेन्टी 20 मैच खेलेगी. श्रीलंका की टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है.
प्रस्तावित कार्यक्रम
पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी सलीम अल्ताफ़ ने पत्रकारों को बताया, "श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे के लिए राज़ी है. हम तारीख़ों और अन्य चीज़ों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. श्रीलंका की टीम बांग्लादेश से सीधे पाकिस्तान आएगी."
श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे के लिए राज़ी है. हम तारीख़ों और अन्य चीज़ों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. श्रीलंका की टीम बांग्लादेश से सीधे पाकिस्तान आएगी सलीम अल्ताफ़
| |
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक़ श्रीलंका की टीम 19 जनवरी को कराची पहुँचेगी. कराची में उन्हें एक ट्वेन्टी 20 मैच और एक वनडे मैच खेलना होगा.
इसके बाद श्रीलंका की टीम लाहौर जाएगी, जहाँ वह दो एक दिवसीय मैच और एक टेस्ट मैच खेलेगी. प्रस्ताव ये है कि श्रीलंका की टीम दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में खेलेगी. इसके बाद वो आख़िरी टेस्ट मैच के लिए दोबारा कराची आएगी.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तान खिलाड़ियों के शामिल होने की समीक्षा करने वाला है.
भारत का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद ये माना जा रहा था कि पीसीबी आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी की समीक्षा करेगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
