Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्वोत्तर खेल समारोह के ब्रांड अंबेसडर बन सकते हैं सोमदेव

त्रिपुरा खेल परिषद के सचिव कमल साहा ने आईएएनस को बताया, "हम सोमदेव को एनएसएफ का ब्रांड अंबेसडर बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। 16 जनवरी को प्रस्तावित समारोह की स्थायी समिति की बैठक में हम इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देंगे।"

दरअसल, एनएसएफ पूर्वोत्तर में खेल का सबसे बड़ा आयोजन है। सोमदेव का जन्म गुवाहाटी में हुआ है।

दूसरी ओर सोमदेव के पिता प्रवंजन ने आईएएनएस से कहा, "चेन्नई ओपन के फाइनल में मेरा बेटा अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी से हार गया। हमें उस पर गर्व है और भरोसा है कि आने वाले दिनों में वह इससे भी अच्छा खेल दिखाएगा।"

चेन्नई ओपन के फाइनल में उन्हें क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने 6-4, 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। शानदार पदर्शन की वजह से ही सोमदेव एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) की एकल रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए 154वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

उल्लोखनीय है कि चेन्नई ओपन में सोमदेव ने पूर्व विश्व नंबर एक कार्लोस मोया को हरा दिया था। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के केविन किम और क्रोआट इवो कार्लोविक जैसे दिग्गजों को मात दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+