डेविस कप : पहले एकल मुकाबले में बेलुची से भिड़ेंगे बोपन्ना
डेविस कप के लिए गुरुवार को ड्रॉ निकाला गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला।
बेलुची ब्राजील के सर्वोच्च और विश्व के 27वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर, बोपन्ना विश्व के 452वीं वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को होने वाले पहले मुकाबले में बोपन्ना युगल मुकाबलों में अपनी सफलता को एकल में तब्दील करने का प्रयास करेंगे।
भारत के लिए दूसरा एकल मुकाबला खेलने की जिम्मेदारी सोमदेव देवबर्मन की दी गई है। सोमदेव देश के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी हैं। उनका सामना रिकाडरे मेलो से होगा। मेलो विश्व के 75वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
शनिवार को खेले जाने वाले युगल मुकाबलों में लिएंडर पेस और महेश भूपति जोड़ीदार के रूप में उतरेंगे। इस जोड़ी का सामना ब्रूनो सोआरेस और मेलो की जोड़ी से होगा।
इसके बाद रविवार को उलट एकल मुकाबले खेले जाएंगे। सोमदेव जहां बेलुची का सामना करेंगे वहीं बोपन्ना को मेलो की चुनौती तोड़नी होगी।
इस मुकाबले की विजेता टीम को विश्व ग्रुप में खेलने का अधिकार मिलेगा जबकि हारने वाली टीम अपनी क्षेत्रीय ग्रुप में ही रह जाएगी। उसे अगले वर्ष वर्ल्ड ग्रुप के लिए सिरे से प्रयास करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications