ट्वेंटी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल आज, भिड़ेंगे इंग्लैंड और श्रीलंका
यह मुकाबला रोचक होने की संभावना है क्योंकि दोनों टीमें संतुलित और अच्छी लय में हैं। दोनों की कोशिश फाइनल में जगह सुनिश्चित करने की होगी। श्रीलंका पिछले ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड पहली बार फटाफट क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाना चाहेगा।
इंग्लैंड की टीम बेहतरीन लय में है। सलामी बल्लेबाज माइकल लंब और मध्यक्रम में इयान मोर्गन श्रीलंका के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इस टीम की गेंदबाजी भी अब तक टूर्नामेंट में शानदार रही है। इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीते थे। ऐसे में वह अपनी जीत का सिलसिला सेमीफाइनल में भी जारी रखना चाहेगी।
दूसरी ओर श्रीलंका की टीम भी बेहद संतुलित है। माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और एंजेलो मैथ्यूज इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के सामने चुनौती इन बल्लेबाजों को रोकने की होगी। श्रीलंकाई टीम में लसिथ मलिंगा और अजंथा मेंडिस जैसे गेंदबाज हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को भेद सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications