आस्ट्रेलियन ओपन : आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचीं सानिया
पहले दौर के मुकाबले में सानिया ने पोलैंड की मार्ता दोमाचोवास्का को 6-1, 6-4 से पराजित किया। पूरे मैच के दौरान सानिया अपने से श्रेष्ठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दोमाचोवास्का पर हावी रहीं। सानिया की विश्व वरीयता 108वीं है।
दूसरे दौर में सानिया का सामना रूस की खिलाड़ी 10वीं वरीयता प्राप्त नादिया पेत्रोवा से होगा, जिन्होंने पहले दौर के मुकाबले में कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 6-3, 7-6 (7-3) से पराजित किया।
कलाई की चोट से उबरने के बाद सानिया ने सुधरा हुआ खेल दिखाया और पहले सेट में तीन बार दोमाचोवास्का की सर्विस ब्रेक की। सानिया ने 61वीं वरीयता प्राप्त दोमाचोवास्का से यह सेट मात्र 25 मिनट जीत लिया।
दूसरी ओर, पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली दोमाचोवास्का ने दूसरे सेट में धमाकेदार वापसी की और दो बार सानिया की सर्विस ब्रेक की।
इसके बाद हालांकि दोमाचोवास्का की सर्विस गड़बड़ा गई और उन्हें एक के बाद एक 23 बेजां गलतियां की। इसी का फायदा सानिया को मिला, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान सिर्फ 13 बेजां गलतियां कीं। दूसरे सेट में सानिया ने एक बार फिर दोमाचोवास्का की सर्विस ब्रेक की।
जहां तक पेत्रोवा के साथ भिड़ंत की बात है तो सानिया रैंकिंग के आधार पर उनसे काफी नीचे हैं। अभी तक दोनों के बीच दो मैच हुए हैं, जिसमें सानिया ने एक मैच जीता है जबकि एक मैच पेत्रोवा के पक्ष में गया है। पेत्रोवा ने पिछले साल विंबलडन मुकाबले में सानिया को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications