सहवाग 1000 चौके लगाने वाले सातवें बल्लेबाज (लीड-1)
अपने करियर का 227वां मैच खेल रहे सहवाग ने बुधवार को न्यूजीलैंड के साथ जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के मुकाबले में केइल मिल्स की गेंद पर लगातार तीन चौके लगाकर यह आंकड़ा छुआ।
ऐसा करने वाले वह सातवें बल्लेबाज हैं। एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 442 मैचों में अब तक 1927 चौके लगाए हैं।
श्रीलंका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या इस क्रम में दूसरे स्थान पर हैं। जयसूर्या के नाम 444 मैचों में 1500 चौके हैं।
1000 से अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग (1164) तीसरे, आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (1162) चौथे, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (1122) पांचवें और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (1035) छठे क्रम पर हैं।
एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है। सबसे तेज एकदिवसीय और टेस्ट शतक लगाने वाले अफरीदी ने अब तक 292 मैचों में 272 छक्के लगाए हैं।
इस क्रम में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या 270 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। छक्के लगाने के मामले में 200 का आंकड़ा पार करने वाले जयसूर्या दूसरे बल्लेबाज हैं।
भारत की ओर से एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड गांगुली के नाम है। गांगुली ने 311 मैचों में 190 छक्के लगाए हैं। इस क्रम में तेंदुलकर 185 छक्कों के साथ दूसरे और युवराज सिंह 136 छक्कों के साथ तीसरे क्रम पर हैं। सहवाग के नाम 120 छक्के दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications