आईपीएल में खेल सकेंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर, सरकार ने दी छूट
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर जारी तनातनी के बावजूद क्रिकेटरों को भारत में खेलने की छूट देते हुए पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।
पत्र ने पाकिस्तान के खेल मंत्री पीर आफताब शाह जिलानी के हवाले से लिखा है, "आईपीएल के लिए खिलाड़ियों के भारत जाने को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हमसे राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं बल्कि खिलाड़ियों के व्यक्तिगत दौरे के संबंध में राय मांगी थी। हमने खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रणाम-पत्र देने का फैसला किया है। साथ ही हमने इस मामले को राष्ट्रपति सचिवालय के हवाले कर दिया है।"
उल्लेखनीय है कि पिछले साल आयोजित आईपीएल के पहले संस्करण में पाकिस्तान के लगभग 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्ते खराब होने के कारण क्रिकेटरों को आईपीएल के लिए अनुमति मिलने के आसार नहीं के बराबर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications