आईपीएल : राजस्थान रायल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 रनों से हराया (लीड-8)
राजस्थान रॉयल्स टीम के 145 रनों के जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में 142 रन बनाकर आल आउट हो गई।
मुंबई की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। अभिषेक नायर ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। उस वक्त लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को अपनी झोली में कर लेगी लेकिन बाद के बल्लेबाज वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो मात्र एक रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। सनत जयसूर्या ने 21 गेंदों में 16 रन और योगेश ताकावाले ने 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाए। अंजिक्य रेहाने तीन रन बनाकर आउट हुए। जीन पाल डुमिनी चार रन ही बना सके।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम ने सात विकेट खोकर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से रॉब क्वीनी व रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। रॉब क्वीनी ने 40 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 32 गेंदों पर 42 रन बनाए, इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है।
ग्रीम स्मिथ 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए जबकि युसूफ पठान ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। सिद्धार्थ चिटनिस केवल छह रन ही बना पाए।
दोनों टीमों का यह 12वां मैच है। मुंबई टीम ने पांच जीत और पांच हार के साथ 11 अंक जुटाए हैं जबकि राजस्थान ने भी इतनी ही जीत और हार के साथ 11 अंक जुटाए हैं।
दोनों टीमों का एक-एक मैच बेनतीजा रहा है। बेहतर रन रेट के आधार पर मुंबई की टीम आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि राजस्थान फिलहाल छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications