टेलर और राइडर का शतक, कीवी टीम 300 रनों के पार (लीड-2)
नेपियर के मैक्लीन पार्क पर कीवी टीम के कप्तान डेनियल विटोरी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही। जहीर खान और ईशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम के शीर्ष के तीन बल्लेबाजों को महज 23 रनों के स्कोर पर पेवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद टेलर और राइडर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को संकट से उबार लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 271 रनों की साझेदारी की।
निरंतर आक्रामक होते जा रहे टेलर को हरभजन सिंह ने युवराज सिंह के हाथों लपकवाया। टेलर ने 151 रनों की शानदार पारी खेली। जहीर ने दो और ईशांत व हरभजन ने एक-एक विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक राइडर 116 और जेम्स फ्रैंकलिन चार रन बनाकर खेल रहे थे।
दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी फिट न होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गई है।
उल्लेखनीय है भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications