Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 32 रनों से हराया (लीड-1)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 302 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.3 ओवर में 269 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पांच मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड अब भी 2-1 की बढ़त बनाए हुए है।

न्यूजीलैंड की ओर से ग्रांट इलियट ने 115 रनों की बेशकीमती पारी खेलकर जोरदार संघर्ष किया लेकिन दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिलने के कारण वह अपनी टीम की नैया पार नहीं लगा सके। इलियट ने 125 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।

इसके अलावा पीटर फल्टन ने 63 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन और ब्रेडन मैक्कलम ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

आस्ट्रेलिया की ओर से नेथन ब्रेकन, बेन हिफेनहॉस, जेम्स होप्स और कैमरून व्हाइट ने दो-दो विकेट लिए जबकि मिशेल जानसन और डेविड हसी को एक-एक सफलता मिली। अपने करियर का दूसरा शतक लगाने वाले हेडिन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले, विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हेडिन (109), उपकप्तान माइकल क्लार्क (64) तथा माइकल हसी (51) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 301 रन बनाए।

आस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। उसके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 23.3 ओवर में 135 रन जोड़े। पहले दो मैचों में आराम करने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग की वापसी के बाद पारी की शुरुआत करने गए क्लार्क ने अपनी 69 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाए गए हेडिन ने 114 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

कप्तान पोंटिग (16), डेविड हसी (7) और व्हाइट (10) ने हालांकि निराश किया लेकिन अपनी 32 गेंदों की तेज पारी में छह चौके लगाने वाले हसी और सी.जे. फग्र्यूसन (28) ने अपनी टीम को मजबूत योग हासिल करने में मदद की। इसके बाद होप्स (8) और जॉनसन (1) भी सस्ते में निपट गए।

न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ ब्रायन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि केइल मिल्स और जी.डी. इलियट ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान डेनियल विटोरी को एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+