बेंगलुरू, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को टेस्ट श्रृंखला के दूसरे और आखिरी मुकाबले में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रृंखला 2-0 से भारत के नाम हो गई।
स्थानीय एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। सचिन तेंदुलकर 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*