अहमदाबाद टेस्ट : मुश्किल में टीम इंडिया, 6 विकेट गिरे (लीड-3)
पहली पारी में भारत को 28 रनों की बढ़त मिली है। दिन का खेल खत्म होने तक वीवीएस.लक्ष्मण (34) और हरभजन सिंह (12) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की कुल बढ़त 110 रनों की हो गई है।
भारत ने केवल दो रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। दोनों सलामी बल्लेबाज एक रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे जबकि टीम इंडिया की 'दीवार' राहुल द्रविड़ 16 गेंदों में एक रन बनाकर चलते बने। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 12 रन बनाए जबकि सुरेश रैना बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट पर टिकने की कोशिश की लेकिन वह भी 22 रन बनाकर चलते बने। धोनी ने लक्ष्मण के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी निभाई।
इससे पहले कीवी टीम की पहली पारी 459 रनों पर सिमट गई।
इससे पहले युवा बल्लेबाज केन विलियम्सन के टेस्ट करियर के पहले शतक (131) और कप्तान डेनियल विटोरी (41) की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 459 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से ग्रेथ होपकिंस और जीतन पटेल ने 14-14 रनों की पारी खेली।
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज प्रज्ञान ओझा रहे जिन्होंने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि जहीर खान और शांताकुमारन श्रीसंथ को दो-दो वहीं हरभजन सिंह और सुरेश रैना को एक-एक विकेट मिले।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने पांच विकेट पर 331 रन बनाए थे। विलियम्सन तीसरे दिन 87 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन विलियम्स ने जल्द ही अपना शतक पूरा कर लिया। विलियम्सन 106 और कप्तान डेनियल विटोरी छह रन बनाकर नाबाद थे।
तीसरे दिन कीवी टीम को तीन झटके लगे थे। जेसी राइडर ने 103 रनों की शानदार पारी खेली थी। ब्रेंडन मैकलम 65 और रॉस टेलर ने 56 रन बनाए थे।
भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications